देहरादून, 5 अगस्त, 2026: शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला, देहरादून में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए प्रभारी प्राचार्य प्रो. संगीता बहुगुणा की अध्यक्षता में ओरिएंटेशन/इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम, प्रो. एन. के. नैथानी द्वारा छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी गई।
डॉ. देवेश चंद्र ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं- जैसे- मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, निर्धन छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रवृत्ति तथा अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात् डॉ. अनुराग भंडारी ने नई शिक्षा नीति, समर्थ पोर्टल, परीक्षा आवेदन, कैरियर काउंसलिंग सेल के बारे में जानकारी दी। डॉ. पुष्पा नेगी द्वारा कला संकाय तथा डॉ. पूरन सिंह खाती द्वारा विज्ञान संकाय के विषयों बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य समारोहक डॉ. राकेश चन्द्र जोशी द्वारा प्रॉक्टोरियल बोर्ड तथा अनुशासन नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, डॉ. वल्लरी
कुकरेती ने एन. सी. सी. और उससे संबंधित काउंसिलिंग की जानकारी दी। डॉ. वी. एस. पंवार द्वारा समाजशास्त्र विषय तथा रोवर रेंजर्स और एंटी रैगिंग के बारे में अवगत कराया गया। डॉ. शिवलाल ने एन.एस.एस., देव भूमि उद्यमिता तथा एंटी ड्रग्स के बारे में जानकारी दी। प्रो. कंचन सिंह ने भूगोल विषय में भविष्य के अवसरों तथा महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी ।
अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की सदस्य श्रीमती चंद्रकला द्वारा अजीज प्रेमजी छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि पूर्व में महाविद्यालय की 67 छात्राओं को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. संगीता बहुगुणा द्वारा नव आगंतुक छात्र- छात्राओं को जीवन में ऊंचे सपने देखने और सफलता पाने के लिये कठिन परिश्रम, अनुशासन, धैर्य, तथा ईमानदारी से कार्य करने के लिए मार्गदर्शित किया गया। अंत में, प्रो. राकेश चन्द्र जोशी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजली वर्मा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. पंकज पांडे, डॉ. संजीव नेगी, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. पल्लवी मिश्रा,डॉ. पूनम भूषण, डॉ. पार्वती, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. डी.सी. मिश्रा, डॉ. अर्जुन रवि, डॉ. चंद्रावती, डॉ. संगीता सिंडोला, डॉ. संगीता रावत, डॉ. चंद्रकला, डॉ. सुदीप्ता, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. सीताराम नैथानी आदि उपस्थित रहे।
कर्मचारी वर्ग में सविता, शोभा, ममता, बृजमोहन, सुनील नेगी, तथा छात्र-संघ अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष गौरव, महासचिव अमन, तथा यू.आर. मोहित डंगवाल, अरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा 14 अगस्त को होगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी की मेधावी छात्रा कृतिका को मिली ₹81 हजार की छात्रवृत्ति
हरिद्वार: नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई- 200 बोतल कोडीन सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार