आकाश सिंघल की लखनऊ से रिपोर्ट: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, वह देश की प्रथम, आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं।
आज सुबह 11 बजे संसद भवन में वोटों की गिनती शुरु हो गई थी। राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सांसदों के 748 मतों में से 540 मत पाकर आगे चल रही थीं, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट ही मिल पाए। निर्वाचन अधिकारी पी.सी.मोदी ने कहा कि 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि इस राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्येक सांसद के मत का मूल्य 700 है और मुर्मू को मिले कुल मतों का मूल्य 5,23,600 है, जो कि सांसदों के कुल वैध मतों का 72.19 प्रतिशत है। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने विपक्षी प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त दी है।
आपको बता दें कि मुर्मू भारत गणराज्य की 15वीं व देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं। उनका कार्यकाल अगले 5 सालों के लिए होगा। द्रौपदी मुर्मू को 5,77777 वोट मिले। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है। दूसरी ओर, सिन्हा के कुल मतों का मूल्य 1,45,600 था, जो कुल वैध मतों का 27.81 प्रतिशत है। देश में लगभग 10 करोड़ आदिवासी हैं और उनके 700 से ज्यादा समुदाय हैं. उनकी जीत के बाद इस समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ कैण्ट मण्डल -2 नहर पर अवध चौराहा स्थित आलमबाग माननीय द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाए जाने पर जीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्ले कार्ड के साथ सभी आम नागरिकों को मिष्ठान वितरण किया गया सभी कार्यकर्ताओं ने भांगड़े नगाड़े के साथ खुशियां मनाई ,
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधानसभा के पूर्व विधायक आदरणीय सुरेश चंद्र तिवारी जी मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य, राजधानी नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन श्री मान सिंह जी प्रदेश संयोजक श्री राकेश श्रीवास्तव जी, मंडल मंत्री श्री वीरेंद्र सिंह,महामंत्रीगण, श्री सुमित शुक्ला श्री अनिल कुमार बाबा , मिथलेश ओझा, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा & श्रीमतीपद्ममिनी सक्ति केंद संयोजका एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन नवल किशोर त्रिपाठी जी ,न्यूज़ गाइड के प्रधान संपादक एस पी दुबे जी एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन