हरिद्वार: हरिद्वार के शिवालिक नगर में सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ रहे लोगों को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है
जानकारी के अनुसार दिनांक 21 7 22 को निम्न व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर सार्वजनिक स्थान शिवालिक नगर पीठ बाजार में इकट्ठा होकर बिना अनुमति के नमाज अदा करने परउनके खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया .
सभी को संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों में मोहम्मद निजाम पुत्र रिजवान उम्र 22 वर्ष , नसीम पुत्र शकूर उम्र 52 वर्ष , 3 सज्जाद अहमद पुत्र ताहिर उम्र 50 वर्ष , मुरसलीन पुत्र अली हसन उम्र 38 वर्ष , अशरफ पुत्र अली हसन उम्र 45 वर्ष , अशरफ असगर उम्र 37 वर्ष ,मुस्तफा पुत्र अली हसन उम्र 35 वर्ष सभी निवासी मोहल्ला पांव धोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार एवं , इकराम पुत्र यासीन उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम बढ़ेडी राजपूताना थाना बहादराबाद हरिद्वार।
- सार्वजनिक स्थान पर पढ़ी गई नवाज़।
- पुलिस ने की नमाजियों पर कार्रवाई।
- 8 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर की घटना।
- बिना अनुमति के नमाज पढ़ रहे थे 8 लोग।
- पुलिस ने एहतियातन की कार्यवाही।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन