धनौरी (हरिद्वार), 24 सितंबर 2026: उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त कार्मिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार के निर्देशन में समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।
इस अवसर पर डॉ. प्रियंका मलिक, डॉ. प्रियंका त्यागी, डॉ. रुचि शर्मा एवं श्री अंकित कोहली सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


More Stories
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी का गठन
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तीसरे दिन 13 छात्र-छात्राओं ने दाखिल किया नामांकन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत, दाखिल हुए नामांकन पत्र