October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनौरी पी.जी. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित

हरिद्वार, 08 अक्टूबर 2026: वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर धनौरी पी.जी. कॉलेज के जूलॉजी विभाग द्वारा विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण एवं जैव-विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. राखी बालियान के नेतृत्व में तथा प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

निबंध प्रतियोगिता में रितिका धीमान (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, अंजलि नौटियाल (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा अंशिका (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) एवं निकिता (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. सीमा एवं डॉ. रीना मिश्रा तथा प्रभारी डॉ. प्रियंका मलिक रहीं।

भाषण प्रतियोगिता में जागृति (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, सादिया (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा निधि सिंह (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डॉ. हरीश रावत तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रुचि शर्मा रहीं।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों एवं उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभाग ने भविष्य में भी पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करने की बात कही।

About The Author