धनौरी: महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2025 श्रमदान कार्यक्रम – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अंकुर नेहरा के निर्देशन में लगभग 100 से अधिक NSS स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में NSS सदस्यगण डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. राकेश रावत, डॉ. अमित कुमार भगत, डॉ. कृष्ण बिष्ट, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. बलविंदर कौर तथा डॉ. विजय कुमार चौधरी सहित समस्त सहायक आचार्य उपस्थित रहे।
श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत NSS इकाई के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे सदैव स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम का समापन “स्वच्छता ही सेवा है” के नारों के साथ हुआ।



More Stories
आईआईएम काशीपुर में नानकमत्ता महाविद्यालय की छात्रा निर्मल कौर ने किया उत्पादों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण
हरिद्वार: बेकरी में एक साथ बन रहे थे वेज-नॉनवेज उत्पाद, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए
हरिद्वार: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान; लग्जरी एवं स्लीपर बसों की तकनीकी जांच का अभियान जारी