विकास खंड चम्बा के गजा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली तथा ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया, व्यापार सभा गजा ने शहीद बेलमति चौराहे पर अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह खाती,ने संयुक्त रूप से शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलित व ध्वजारोहण किया।
जबकि शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल गजा में अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह खाती, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने ध्वजारोहण कर सम्बोधन किया,
व्यापार सभा गजा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह खाती,कुंवर सिंह चौहान,जोत सिंह चौहान, दिनेश प्रसाद उनियाल, गजेन्द्र सिंह खाती, सुरेन्द्र सिंह नेगी, ने गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर विजय सिंह तडियाल, यशपाल सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह राणा, उम्मेद सिंह पयाल, आशीष सिंह चौहान,मान सिंह चौहान,सुनील सिंह,पूरण सिंह चौहान, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे

दूसरी ओर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा,ओमकारानंद जूनियर हाईस्कूल गजा, तहसील कार्यालय गजा, सरस्वती शिशु मंदिर, स्टेट बैंक, सहकारी बैंक, पालीटेक्निक कालेज में ध्वजारोहण किया गया ।


More Stories
नरेंद्र नगर: माँ कर्णादेवी थौल महोत्सव दिग्वाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक ज्ञानवर्धक वेबिनार का हुआ आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में कार्यशाला के आठवें दिन, पावर पॉइंट पर पीपीटी बनाने पर हुआ व्याख्यान