July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

नरेंद्र नगर: नगर पंचायत गजा मे उत्तराखण्ड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा

डी पी उनियाल, गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे उत्तराखण्ड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया है।

नगर पंचायत हाल मे नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी रोहित परमार, सभासद रंजना चौहान, जमुना देवी, सहित जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत कर्मचारियों ने जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सम्बोधन भी सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 4 बर्षो मे विकास की नई दिशा हासिल की है, इस दौरान राज्य समान नागरिक संहिता लागू करने, धर्मांतरण विरोधी व नकल विरोधी कानून बना कर शासन व्यवस्था मजबूत हुई है, औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढा है, राज्य का जी एस डी पी बढ़ा हैं जिससे प्रति व्यक्ति आय मे वृद्धि हुई है।

स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में आयुष्मान योजना, महिला सशक्तिकरण और लखपति दीदी योजना ने व्यापक प्रभाव डाला है, हमारा संकल्प केवल विकास नहीं, वल्कि समग्र और संतुलित विकास है।

इस अवसर पर नगर पंचायत सभागार में अजय सिंह गुसांई, नितेश चौहान, नेहा, बीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, महेश सिंह, लखन पाल,दिनेश सिंह, बलवंत सिंह खाती, बलवंत चौहान,वरुण सिंह,सतीश, रबि सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

दूसरी ओर बारातघर गजा मे निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश द्वारा निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें डा. कुलेंद्र,व यदि रस्तोगी, गौरव नौटियाल, दीपक कुमार, आकाश राणा, सुखबीर सिंह की टीम ने नेत्र शिविर में मरीजों की जांच की, शिविर में 96 लोगों ने आंखों की जांच कराई।

छियानब्बे लोगों मे 75 लोगों को निशुल्क चश्मा व दवाई वितरित की गई है, 6 लोगों का मोतियाबिंद पाया गया, जिनमें से 3 लोगों को ऋषिकेश आप्रेशन के लिए ले जाया गया।

निशुल्क नेत्र आप्रेशन करने के बाद गजा लाया जायेगा, डा. कुलेंद्र व यदि रस्तोगी ने लोगों को बताया कि साल भर मे एक बार आंखों की जांच करानी चाहिए व आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक खाना चाहिए।

About The Author

You may have missed