डीपी उनियाल, गजा: नरेन्द्र नगर प्रखंड के गजा में वन अनुभाग गजा तथा पालकोट बीट के वन पंचायत सरपंचों की बैठक आयोजित कर बन पंचायत नियमावली,बन पंचायतों के दायित्व, गठन की प्रक्रिया तथा वनों को आग से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई।
मानिटेरिंग एंड कंजर्वेशन सोसायटी के निदेशक देव प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि वनों को आग से बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है ,वन रहेंगे तो जीवन रहेगा ।
उन्होंने कहा कि वन पंचायत सरपंचों को बनों में आग लगने पर वन बिभाग से किस तरह समन्वय स्थापित करना है इसकी जानकारी होनी जरूरी है, मार्च माह के बाद आग लगने की अधिक संभावना रहती है इसलिए गांव में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।
छोटी छोटी भूल ही सारी वन सम्पत्ति को नष्ट कर देती है , इसका परिणाम पर्यावरण प्रदूषण होता है ,वन दरोगा गजा बीट ओमप्रकाश कुकरेती तथा पालकोट बीट के सत्येन्द्र सिंह ने भी बैठक में जानकारियां दी।
इस अवसर पर वन आरक्षी फलसारी सुनील चौहान, वन आरक्षी क्वीली बीट राकेश सिंह, के अलावा वन पंचायत सरपंच श्रीमती राम प्यारी देवी, गुड्डी देवी,कलावती देवी,जबर सिंह, पूजा देवी, संगीता,मालती देवी सहित कई सरपंच उपस्थित रहे।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल