लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के रोवर रेंजर्स यूनिट, नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ और ईको क्लब, एंटी रैगिंग के संयुक्त तत्वाधान में उच्च शिक्षा निदेशालय और भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की थीम नशे के खिलाफ मिलकर करें जंग मुखर हुआ अपना उत्तराखंड के निर्देशानुसार नशा उन्मूलन जन जागरूकता रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अंजु अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर रोवर रेंजर्स प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. हेमलता गोस्वामी, एंटी रैगिंग प्रभारी डॉ. जयचंद्र कुमार गौतम, ईको क्लब प्रभारी डॉ. भारत सिंह, डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. सरोज पंत, डॉ. भगवती देवी, डॉ. मंजू जोशी, डॉ. मनीषा कड़ाकोटी के अतिरिक्त समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी, रोवर रेंजर्स और छात्र-छात्राओं द्वारा गोद लिए गांवों एवं दीना, हल्दूचौड़ नया बाजार में नशा उन्मूलन जन जागरूकता रैली निकाली।


More Stories
हरकी पैड़ी पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
बडेरना स्कूल में कृषि विभाग द्वारा फार्मर आईडी एवं पीएम किसान समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन
हरिद्वार: माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर प्रजापति समाज नाराज,पुनर्विचार करने की मांग