September 6, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

नशे के खिलाफ हरिद्वार में जनक्रांति का आगाज, सावक मंच की गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब

  • भारी बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब, युवाओं और मातृशक्ति ने लिया नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का संकल्प

संजीव शर्मा,हरिद्वार, 6 सितम्बर: राष्ट्रीय सावक मंच द्वारा नशे के दुष्प्रभाव से कलंकित हो रही तीर्थनगरी हरिद्वार की पवित्र मर्यादा की रक्षा एवं युवाओं की दशा और दिशा पर गोष्ठी का आयोजन सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के संयोजन में सेवासमिति भवन में किया गया।

गोष्ठी में हरिद्वार के सैकड़ो युवाओं मातृशक्ति एवं स्थानीय जनता ने भारी बरसात के बावजूद बढ़-चढ़कर भागीदारी की गोष्ठी में प्रमुख शिक्षाविद एसएम जैन पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अशोक मिश्र,  उदासीन अखाड़े के सचिव रघुवीर दास, महाराज वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व सभासद डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा, बार काउंसलिं के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष त्यागी, पूर्व सभासद वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश जोशी  पूर्व सभासद वरिष्ठ समाजसेवी बृजभूषण विद्यार्थी , जेपी बडौनी,पंडित अधीर कौशिक की गरिमामय में उपस्थिति रही।

शिक्षाविद डॉ अशोक मिश्र जी ने कहा कि तीर्थनगरी को नशा मुक्त बनाने के लिए चंद्रमोहन कौशिक के कुशल नेतृत्व में आज जो यहां सैकड़ो की संख्या में जनसमर्थन जुटा है यह इस बात का प्रमाण है कि हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के लिए सावक मंच के बैनर तले एक जनक्रांति की शुरुआत हो चुकी है उन्होंने सावक मंच के सभी पदाधिकारी को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

निर्मल अखाड़े के सचिव रघुवीर दास महाराज जी ने कहा कि चंद्रमोहन कौशिक काफी लंबे समय से हरिद्वार की जन समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करते आ रहे हैं और आज जो यहां बरसात के बावजूद भी भारी संख्या में जन समर्थन जुटा है यह इस बात का प्रमाण है कि समस्त युवाओं मातृशक्ति एवं हरिद्वार की जनता का चंद्रमोहन कौशिक पर पूर्ण भरोसा और विश्वास है।

नशे के दुष्प्रभाव से कलंकित हो रही तीर्थ नगरी की पवित्रता एवं मर्यादा और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए समस्त संत समाज चंद्रमोहन कौशिक और सावक मंच के साथ है तीर्थनगरी की मर्यादा को बचाने के लिए हम तन मन धन से चंद्रमोहन कौशिक के साथ है।

डॉ सत्यनारायण शर्मा जी ने कहा कि यदि जनमानस किसी कार्य को करने की ठान ले तो कोई भी कार्य जीवन में असंभव नहीं होता उन्होंने नशा विरोधी अभियान के लिए चंद्रमोहन कौशिक को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बार काउंसिल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष त्यागी जी ने कहा की तीर्थनगरी हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे उन्होंने कहा कि धर्मनगरी को कलंकित कर रहा है यह नशा और युवा पीढ़ी को पतन की ओर ले जाने वाले नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने नशा विरोधी आंदोलन चलाने के लिए चंद्रमोहन कौशिक सहित सावक मंच के साथियों को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने की घोषणा की !

सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि बरसात के बावजूद गोष्ठी मैं पहुंचे सैकड़ो युवा साथी, मातृशक्ति एवं समस्त हरिद्वार की सम्मानित जनता का अपार स्नेह एवं सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और आप सभी के सहयोग से हम नशे के दुष्प्रभावों से कलंकित हो रही तीर्थनगरी हरिद्वार की मर्यादा पवित्रता की रक्षा एवं युवाओं के अंधकारमय में हो रहे भविष्य की रक्षा हेतु आप सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हम नशा विरोधी आंदोलन को निरंतर आगे बढ़ते हुए तीर्थनगरी को नशा मुक्त करने का संकल्प लेते हैं! उपस्थित सैकड़ो युवा साथियों एवं मातृशक्ति ने तीर्थनगरी को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया ।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सावक मंच के जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, महामंत्री विशाल यादव, शरद अग्रवाल, शिवम कौशिक, सनी भाटिया, पीयूष कौशिक, अनिल सिंघल, अनुपम भाटिया, चंद्रशेखर कौशिक, शरद शर्मा व्यास पार्थ शांडिल्य, चंद्रकांत कौशिक, आदि ने स्वागत किया कार्यक्रम को तरुणा चोपड़ा, रश्मि पेवाल, सपना शर्मा, रश्मि कौशिक, अंशु शर्मा, निवेदिता, डॉ अजय पाठक, लव दत्तता, राहुल चौधरी, तस्लीम कुरैशी, विपिन सती, संदीप मेहता आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम में राजू बक्शी, सुमित वशिष्ठ, मुकेश आहुजा, पार्थ शांडिल्य पंडित गंगा शर्मा, अजय जोशी, कपिल जौनसारी, जितेंद्र सैनी, अरविंद खनेजा, अनुज बिश्नोई, प्रवीण भाटिया, मनीष रस्तोगी, नवीन भाटिया रोहित पेबल, गोपाल दास गोस्वामी, जितेंद्र यादव, भजन सिंह, सुनील कोरी, पंडित सुनील शर्मा, विनीत भाटिया, मनोज कुमार योगेंद्र शर्मा, नवीन शर्मा ,विकास राजपूत, नरेश शर्मा, विशाल सैनी, दुर्गेश पंजवानी, रचित अग्रवाल, पुरुषोत्तम चौहान, महेंद्र अरोड़ा, गोपी कृष्ण खन्ना, जय बाली, नवीन मेहता, गौरव मोहित चौहान, शिवेंद्र रुद्रांश शर्मा, अनिकेत कार्तिक, तुषार कश्यप, विवेक, प्रिंस कुशल, अनिकेत ,पवन भाटिया, भुवनेश, आशीष पटवाल, हरिआनंद शर्मा, वेद अरुण शर्मा ,गौरव शर्मा, दिनेश शास्त्री, हेमंत कुमार ,डिंपी भाटिया, योगेश सिंबल, सोनू कुमार, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

About The Author