डीपी उनियाल : नहीं रहे “बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति” के वयोवृद्ध सदस्य और समिति के मार्गदर्शकों में से एक श्रद्धेय हर्षपति बिजल्वाण जी। आज रात 2:00 बजे अपने ही घर में अंतिम सांस।
स्वयं के खर्चे से “बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति” के विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों,नशामुक्ति जन जागरूकता अभियानो और धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले समिति के वयोवृद्ध सदस्य और मार्गदर्शक श्रद्धेय हर्षपति बिजल्वाण जी का आज अपने पोखरी निवास स्थान पर हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।
उनके परिवार में उनकी पत्नि श्रीमती शकुंतला देवी और उनकी 10 बेटियां हैं, सभी बेटियों की बहुत पहले शादी हो चुकी है। घर में वे और उनकी पत्नि थी।
भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति के बाद कई वर्षों तक राजस्व विभाग में उन्होंने सेवा दी है। 2019 से वे “बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति” के वयोवृद्ध सदस्य और मार्गदर्शक के रूप में तन मन धन से समिति के सभी जनहितैषी,समाज हितैषी और राष्ट्र हितैषी कार्यों में इस उम्र में भी तन मन धन से समाज सेवा से जुड़े थे।
उनकी विशेषता थी कि, वे कहते थे कि जब भी रुपयों की जरूरत होगी, मुझे कहना। आज उनकी कमी शायद सभी को खलेगी।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना