संजीव शर्मा एनटीन्यूज़: आज माननीय रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा व हरिद्वार के सभी वरिष्ठ दायित्वधारियों, पार्षदगणों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ साथ श्री दक्ष मंदिर आये अनेकों यात्रियों ने श्री दक्ष मंदिर कनखल के पवित्र प्रांगण में वर्चुअल माध्यम से श्री बाबा केदार नाथ धाम के अलौकिक दृश्य के साक्षी बने जहाँ देश के पीएम श्री नरेन्द्र मोदी आज देवभूमि उत्तराखंड पधारे हैं।
पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी श्री केदारनाथ धाम में श्री आदिगुरु शंकराचार्य जी की समाधि स्थल का उद्घाटन किया साथ ही श्री आदिगुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा और भी अनेक कार्यों का उद्घाटन किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के श्री केदारनाथ धाम के वर्चुअल कार्यक्रम के उपरांत माननीय रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने श्री दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया तथा देश प्रदेश व क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख समृद्धि के लिए महादेव से प्रार्थना की।
श्री दक्ष मंदिर आये देश के अनेकों स्थानों के यात्री भी माननीय रानीपुर विधायक जी से मिले व विधायक जी की व्यवहार कुशलता से बहुत प्रभावित हुए व विधायक जी की प्रशंसा की।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन