ऋषिकेश, 24 मार्च 2026: पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश (श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय) के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग में आज पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला, सम्मेलन एवं संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) का विधिवत उद्घाटन हुआ।
“New Frontiers in Applied Genomics, Molecular Diagnostics and Advanced Systems in Translational Research in Life Sciences 2026” विषय पर आधारित यह कार्यक्रम डीएनए लैब्स (CRIS), देहरादून के तकनीकी सहयोग से 21 से 25 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. मनीषा नैथानी (एम्स, ऋषिकेश), विशिष्ट अतिथि निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, आयोजन अध्यक्ष प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
• प्रो. मनीषा नैथानी ने प्रतिभागियों से व्यावहारिक अनुसंधान (Translational Research) पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
• प्रो. महावीर सिंह रावत ने चिकित्सा क्षेत्र में मॉलेक्युलर डायग्नोसिस की बढ़ती उपयोगिता और आधुनिक अनुसंधान के महत्व पर प्रकाश डाला।
• प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया।
तकनीकी सत्र और प्रशिक्षण
कार्यशाला के तकनीकी सत्र में डीएनए लैब्स के प्रबंध निदेशक डॉ. नरोत्तम शर्मा और डॉ. अंकिता सिंह ने प्रतिभागियों को ‘स्वचालित चुंबकीय मनका-आधारित प्रणाली’ द्वारा जीनोम डीएनए निष्कर्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसके अतिरिक्त:
• जगजीत सिंह ने मिथाइलेशन प्रोफाइलिंग के लिए डीएनए तैयारी की जानकारी दी।
• रितिक डोगरा ने ELISA आधारित डीएनए मेथाइलेशन विश्लेषण और CRISPR (जीन एडिटिंग) के प्रयोगों का प्रदर्शन किया।
• प्रतिभागियों ने जीन एडिटिंग, जीन साइलेंसिंग, ऑटोमेटेड न्यूक्लिक एसिड एक्सट्रैक्शन और पीसीआर (PCR) तकनीक का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक तकनीकों से शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन सफिया हसन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुनीति कुमार कुड़ियाल द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर प्रो. एस.पी. सती, प्रो. सुरमान आर्य, डॉ. आर.के. जोशी, शालिनी कोटियाल, डॉ. बिंदु ठाकुर सहित परिसर के कई प्राध्यापक और शोधार्थी उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम का आयोजन
गजा: छात्र छात्राओं ने नवाचार मे सीखा टोकरियाँ बनाना, कौशल विकास से बढा आत्मविश्वास
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन