नवल टाइम्स न्यूज़, 30 दिसंबर 2022 : पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश की मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपने 3 वर्ष के खट्टे, मीठे व कड़वे अनुभव साझा किए सभी के लिए यह पल बहुत ही भाव भरा था।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा ने सभी छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व मेडिकल क्षेत्र में सेवाभाव व निष्पक्षता से कार्य करने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एम एस रावत द्वारा ऑनलाइन माध्यम से शिरकत की व छात्र छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए कुछ टिप्स दिए व शुभकामनाएं व्यक्त की, उन्होंने प्रो ढींगरा को समन्वयक के रूप में छात्रों के लिए मुख्य भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित गणित विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता तोमर डॉ धीरेंद्र सिंह डॉ आशीष कुमार डॉ नवीन शर्मा ने छात्र छात्राओं का अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी।


More Stories
प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिरकत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आईसीटी सेल एवं मिशन कर्मयोगी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत