November 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

पौराणिक धरोहर भीमगोड़ा कुंड के प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना को लेकर राष्ट्रीय सावक मंच का धरना-प्रदर्शन

  • भीमगोड़ा कुंड को उसके ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्वरूप में लौटाने की उठाई पुरजोर मांग

संजीव शर्मा नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की प्राचीन पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर भीमगोड़ा कुंड के संरक्षण, जीर्णोद्धार तथा इसके प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में भीमगोड़ा कुंड परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरने को संबोधित करते हुए संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि भीमगोड़ा कुंड केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि महाभारत कालीन मान्यताओं, धार्मिक आस्था और हरिद्वार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासनिक उपेक्षा के कारण यह प्राचीन धरोहर आज अपने मूल स्वरूप एवं ऐतिहासिक पहचान से दूर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि भीमगोड़ा कुंड का संरक्षण केवल एक सामान्य निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संकल्प है। मंच ने सरकार एवं संबंधित प्रशासन से पुरजोर मांग की कि कुंड का विशेषज्ञों की देखरेख में ऐतिहासिक तथ्यों और पारंपरिक स्वरूप के अनुरूप जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि इसकी धार्मिक महत्ता और प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित किया जा सके।

प्रदर्शन के माध्यम से मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि हरिद्वार की पौराणिक धरोहरों की अनदेखी अब कतई स्वीकार्य नहीं होगी। इनका संरक्षण शासन-प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सावक मंच ने संकल्प व्यक्त किया कि भीमगोड़ा कुंड को उसका खोया हुआ ऐतिहासिक गौरव और प्राचीन पहचान दिलाने के लिए जनजागरण व संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

इस धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल यादव, नवीन शर्मा, युवा जिला महासचिव डॉ. शिवम् नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सनी भाटिया, जिला महासचिव महंत दिनेश दास जी महाराज, विपिन सती, पंडित गंगा शर्मा, राजेश लखेड़ा, रोहित पेवल, नरेश शर्मा, पार्थ शांडिल्य, रश्मि पेवल, तरुणा चोपड़ा, कनिका रतूड़ी, कु. छवि, पायल सैनी, तन्वी, शिवांशी, छवि त्यागी, आदित्य, राकेश अग्रवाल, गौरव सचदेवा, हनी शर्मा, जितेंद्र यादव, राजू अरोड़ा, जय बाली, मोहन उपाध्याय, धीरज पचभैया, अनुज गुप्ता, महेश गुप्ता, जितेंद्र सैनी, चंद्रशेखर कौशिक, जीवन जोशी, धर्मशाला संगठन के अध्यक्ष महेश गौड़, नवीन भाटिया, अनिल सिंघल, अश्वनी गुप्ता, गौरव अग्रवाल, रमेश रतूड़ी, प्रताप कन्याल, डैनी, मोहित देशवाल, मिथुन सिंह, ज्योतिष सिंह, मुकेश अग्रवाल, अनुज मित्तल, विनोद अरोड़ा, राजीव जैन, गोपाल गोस्वामी, हरि, नितिन, ओम सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author