हरिद्वार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरजौली जट, ब्लॉक नारसन (हरिद्वार), उत्तराखंड राज्य स्तरीय प्राथमिक विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13.10.2025 से 16.10.2025 तक देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया।
इस प्रतियोगिता में नारसन ब्लॉक की छात्रा अन्तिम (राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरजौली जट, ब्लॉक नारसन, हरिद्वार) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त कर विद्यालय, ब्लॉक एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार ने छात्रा अन्तिम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और बच्चों को खेलों में भाग लेकर अपने जीवन में अनुशासन और परिश्रम का महत्व समझना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय में छात्रा अन्तिम का स्वागत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अरविन्द, योगेन्द्र सिंह, बीना पटेल एवं संगीता मित्तल सहित सभी शिक्षकों ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं। अन्य विद्यार्थियों ने भी ताली बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत