राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तराखंड ने मौसम विभाग की चेतावनी के आधार पर आगामी 20 और 21 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 20 जुलाई 2025 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
21 जुलाई को हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। इस दिन देहरादून टिहरी पौड़ी और हरिद्वार जिलों में रेड अलर्ट रहेगा। यानी इन इलाकों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। साथ ही उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
22 जुलाई को भी बादल थमने का नाम नहीं लेंगे। इस दिन हालांकि रेड अलर्ट नहीं है लेकिन देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
यानी इन जिलों में भी हालात सामान्य नहीं रहेंगे। बाकी जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज़ बौछारें पड़ने की संभावना है।
प्रशासन को दिए गए निर्देशों में शामिल हैं:
सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश।
संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई दलों को तैनात रखने का आदेश।
जलभराव, भूस्खलन और सड़क बाधा जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए समुचित तैयारी।
SDRF, पुलिस, NDRF और अग्निशमन विभाग को त्वरित संचार और राहत कार्य हेतु तैयार रहने को कहा गया है।
जनता से अपील की गई है कि बिना आवश्यक कार्य के यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलों से कहा है कि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत SCDOC या आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें। संपर्क नंबर: 0135-2726066, 0135-2710334, मोबाइल नंबर 9411112983, 8218869000, टोल फ्री 1070



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ