अगर आप रात में एयर कंडीशनर ज्यादा चलाते हैं तो हो जायें सावधान आपको ज्यादा बिजली का बिल देना होगा।
हालांकि दिन में बिजली का बिल कम आएगा, क्योंकि दिन में सौर ऊर्जा चालित बिजली की आपूर्ति की जाएगी। विद्युत मंत्रालय द्वारा तैयार नए बिजली टैरिफ को सरकार ने शुक्रवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके तहत अप्रैल, 2024 के बाद दिन में बिजली की दर मौजूदा कीमत से 20% तक कम होगी।
लेकिन रात में (पीक आवर में) बिजली की दर 10 से 20% तक ज्यादा होगी।बिजली (ग्राहकों के अधिकार) नियम, 2020 में संशोधन करते हुए दिन के समय (टीओडी) टैरिफ व्यवस्था लागू की गई है।
बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि इससे ग्राहकों को बिजली बिल कम करने में मदद मिलेगी। सरकार के इस कदम के पीछे दो बड़ी वजहें मानी जा रही हैं।
पहला, देश में सौर और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादित बिजली की मांग बढ़े। चूंकि सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन दिन में होता है तो बिजली वितरण कंपनियां इनसे बनी बिजली की खरीद दिन में ज्यादा करेंगी।
दूसरी वजह है कि पीक आवर में ज्यादा बिल आने की संभावना देखते हुए ग्राहक इस दौरान खपत में किफायत बरतेंगे। टीओडी टैरिफ 10 किलोवाट या इससे ज्यादा की बिजली की खपत करने वाले ग्राहकों के लिए 01 अप्रैल, 2024 से लागू किया जाएगा जबकि दूसरे ग्राहकों के लिए 01 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। कृषि क्षेत्र पर नई व्यवस्था लागू नहीं होगी।


More Stories
महाविद्यालय कमांद की 12 छात्राओं को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के अंतर्गत मिली छात्रवृत्ति
हरिद्वार: सराय बाईपास और मंडी-सराय मार्ग की बदहाली पर व्यापार मंडल ज्वालापुर ने जताई चिंता
हरिद्वार: धनौरी पी.जी.कॉलेज में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु जागरूकता अभियान एवं रैली आयोजित