September 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

बाइकों की टक्कर वाले हादसे में मृतकों की संख्या हुई 5, एक की हालत गंभीर

Img 20240805 Wa0007

हरिद्वार : लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बाइक पर सवार नाबालिग सहित अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है। पुलिस मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, कल देर शाम को उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जनपद निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ स्पलेंडर मोटरसाइकिल से लक्सर-पुरकाजी मार्ग से मुज्जफरनगर जा रहा था। उसकी बाइक पर उसके रिश्तेदार की दो बेटियां अलीना और इसल भी बैठी थी। जिनकी आयु आठ और तीन वर्ष है।

उनके साथ दूसरे वाहनों पर अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे। इस बीच जब वह लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उनकी आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर खानपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी युवक गुरजंट सिंह और उसका नाबालिग साथी गांव का ही अभिराज सवार थे।

दोनों मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत के बीच यहां से गुजर रहे एक और बाइक सवार हीरा सिंह भी चपेट मे आ गया। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस, चेतक पुलिसकर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया।

जहां चिकित्सक ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया था। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां रुड़की के अस्पताल में दूसरे नाबालिग युवक अभिराज की भी मौत हो गई।

अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। जहां जीशान, इसल और शबनूर की भी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि तीसरी बाइक पर सवार हीरा सिंह को भी चोट आई है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य घायल का उपचार चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author