हरिद्वार: पर्यवेक्षकों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित संगठन भेल जूनियर इंजीनियर्स एंड ऑफिसर्स एसोसिएशन हीप और जूनियर ऑफिसर्स एसोसिएशन सीएफएफपी ने 21 सितंबर को पर्यवेक्षक वर्ग के भत्तों में कटौती के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन का आह्वान किया था।
इस आंदोलन में सभी पर्यवेक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर संगठन के महासचिव अमरदीप मधु नें बताया की भेल प्रबंधन द्वारा लागातार पर्यवेक्षक वर्ग के हितों की अनदेखी की जा रही है, जिसमे वर्तमान में भत्तों का 50% कटौती महत्वपूर्ण है जो की एटपार के नियमो के विरूद्ध है
जबकि पर्यवेक्षक सदा से हीं कंपनी के हित में अपना सर्वोत्तम योगदान देते आये हैं। पर्यवेक्षक वर्ग एक निम्न आय वर्ग है व इस कटौती से उनके आर्थिक व मानसिक स्थितयों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है व आंदोलन के लिए बाध्य हैं।
विरोध प्रदर्शन के क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज 22 सितंबर से ‘वर्क टू रूल अप्रोच’ का पालन करने की योजना है।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में कंप्यूटर कार्यशाला के दुसरे दिन कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की दी जानकारी
राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में देवभूमि उद्यमिता योजना के एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट समिति के द्वारा स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित