हरिद्वार: ओम् पुल के पास कांवड़ियों की चार बाईकों मेे लगी आग अभी शांत भी नहीं हुई कि हरिद्वार गंगा पार रोड़ीबेल वाला,आंनद वन समाधि के समीप बनी दोपहिया पार्किंग मेे अचानक आग लग गई। जिसमे दो दर्जन से अधिक बाईके जलकर राख हो गई। मौके पर भयंकर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस वहा से लोगो को हटाने में जुटी हुई है।
रविवार हर की पैड़ी के नजदीक ओम् पुल के पास कांवड़ियों की चार बाईकों मेे लगी आग अभी शांत भी नहीं हुई कि दोपहर रोड़ीबेल वाला,आंनद वन समाधि के समीप बनी दोपहिया पार्किंग मेे अचानक आग लग गई। आग सबसे पहले वहा खड़ी एक बाईक मेे लगी।
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, देखते ही देखते आग ने करीब दो दर्जन बाईकों को अपनी चपेट मेे ले लिया। जिससे मौके पर भयंकर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहा से लोगो को हटाना शुरू किया। पार्किंग मेे खड़े दोपहिया वाहन स्वामियों को जैसे ही आग की खबर लगी तुरन्त मौके पर पहुंचकर अपने अपने वाहनों को घटनास्थल से हटाने में जुटे हुए थे।



More Stories
हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में 14 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ