डीपी उनियाल, गजा ( नई टिहरी) : विकास खंड चम्बा की गौंसारी गजा जिला पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी गजेंद्र सिंह खाती ने पूर्व विधायक डा. धन सिंह नेगी व जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत के नेतृत्व में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करते समय पूर्व विधायक डा. धन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, नगर पंचायत गजा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, राजेन्द्र सिंह खाती, निवर्तमान सदस्य जिला पंचायत सत्येंद्र सिंह धनोला, रघुबीर सिंह खाती, श्रीमती पुष्पा चौहान प्रस्तावक अनुमोदक शामिल रहे,नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने कहा कि भाजपा जनपद टिहरी मे जीत का परचम लहरायेगी, कहा कि भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।

प्रत्याशी गजेंद्र सिंह खाती ने कहा कि वह संगठन हित में काम करते रहे हैं अब जन हित सर्वोपरि है। ग्रामीण क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जायेगा। हर ग्राम पंचायत की बैठकों मे जा कर वहाँ समस्या का निराकरण अधिकारी कर्मचारियों से कराया जायेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, व्यापार सभा के नीरज सुकेती, मनीष खाती, गुरु प्रसाद पंत, बिक्रम सिंह रावत, बलबीर सिंह नेगी, श्रीमती कांता सजवाण, शैलेन्द्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, बिजयराम उनियाल, गुणानंद पंत, आनंद सिंह खाती,कमल सिंह असवाल सहित सैकड़ों समर्थक शामिल रहे। नामांकन दाखिल करते समय उनके समर्थक बाहर नारेबाजी करते रहे।

About The Author