भाजपा के पूर्व पार्षद द्वारा, 2 बेटों को जहर देने के बाद पत्नी संग की खुदकुशी करने का मामला सामने आया है ।
मामला मध्य प्रदेश के विदिशा शहर का है जहाँ भाजपा के पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा ने अपने दो बेटों की लाइलाज बीमारी (Genetic Disease) से परेशान होकर गुरुवार शाम को कथित रूप से अपनी पत्नी एवं दोनों बेटों सहित खुद भी सल्फास खा लिया, जिससे चारों की मौत हो गई।
बंटी नगर इलाके में रहने वाले संजीव मिश्रा वर्तमान में भाजपा के विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे और वह पार्टी के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।

विदिशा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार कल शाम लगभग 6 बजे मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था, ”ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी यह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (डीएमडी) बीमारी न दे।”
यह पोस्ट देखकर जब परिचित उनके घर पहुंचे तो उन्होंने संजीव मिश्रा (45), उनकी पत्नी नीलम मिश्रा (42) और दोनों बेटों अनमोल (13) एवं सार्थक (7) को बेहोश पाया। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चारों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विदिशा के संजीव मिश्रा के दोनों बेटों को डीएमडी नाम की आनुवांशिक बीमारी थी जिसका कोई इलाज नहीं है। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मिश्रा ने लिखा है कि वह अपने बच्चों को नहीं बचा पा रहे हैं, इसलिए अब वह जीवित नहीं रहना चाहते हैं।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि डीएमडी मांसपेशियों की कमजोरी से जुड़ी एक अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है जो समय के साथ बिगड़ती जाती है। डीएमडी मुख्य रूप से लड़कों को प्रभावित करता है।



More Stories
महाविद्यालय अगरोड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘माइंड फुलनेस योग कार्यक्रम’ का आयोजन
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग: सावक मंच के धरने के बाद एक्शन में प्रशासन, नाईसोता नाले पर काम शुरू
कोटा: एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के तहत डॉ. भूपेन हजारिका की जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित