हरिद्वार: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपितों को देहरादून पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर-मंगलौर सीमा पर घेराबंदी कर दोनों को दबोचा। मुठभेड़ में दोनों आरोपित गोली लगने से घायल हो गए हैं।
घटना के बाद से ही दून पुलिस सक्रिय थी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर नोएडा और मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
पुलिस को सूचना मिली कि दोनों हत्यारोपी मुजफ्फरनगर से मंगलौर की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपित अजहर त्यागी, निवासी प्रधान पट्टी, बरला, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, की दोनों टांगों और हाथ में गोली लगी। जबकि उसके साथी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर, निवासी शामली, के दोनों घुटनों में गोली लगी। दोनों को तत्काल गुरुकुल नारसन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
बता दे कि हत्या बीते बुधवार रात हुई थी, जब भाजपा नेता रोहित नेगी डीबीआईटी चौक के पास अपनी बोलेरो कार में अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने सामने से कार के शीशे से सटाकर रोहित नेगी को गोली मार दी थी।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव