हरिद्वार: हरिद्वार के एक वरिष्ठ महामंडलेश्वर को हरियाणा के गुरुग्राम से कानपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की चर्चा तेज है। सूत्रों के अनुसार पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कानपुर रवाना हो गई।
बताया जा रहा है कि संबंधित महामंडलेश्वर और एक भाजपा नेत्री के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सूत्रों का दावा है कि दोनों पक्षों के बीच मामले को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के चलते महामंडलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक, महामंडलेश्वर कई दिनों से छिपता हुआ घूम रहा था। हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र में रहने वाले उक्त महामंडलेश्वर से जुड़े कुछ कथित ऑडियो और वीडियो इस पूरे विवाद का कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन ऑडियो-वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
फिलहाल कानपुर पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से गिरफ्तारी और आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सूत्रों का दावा है कि मामले को निपटाने के लिए दोनों ओर से प्रयास किये गए थे, किंतु सेटिंग ठीक नहीं बैठ पाई।


More Stories
हरिद्वार: कावंड बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तीन हिरासत में
हरिद्वार: गंगा की तेज धारा में बह रहे 15 वर्षीय शिवभक्त को पीएसी आपदा राहत दल ने बचाया, टला बड़ा हादसा
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी