- यह उत्तराखण्ड कबड्डी का सुनहरा दौर है :महेश जोशी
उत्तराखंड: तृतीय यूथ एशियन गेम्स जिसका आयोजन इस वर्ष अन्त में बहरीन में किया जा रहा है। उत्तराखण्ड के चार खिलाडीयो का चयन कबड्डी की राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है। उत्तराखण्ड कबड्डी एशोसियेशन के अध्यक्ष महेश जोगी ने बताया कि हरिद्वार की भूमिका (रेडर ) व खुशी (राइट कवर) का चयन बालिका वर्ग में हुआ है। है। बालक वर्ग में उद्यमसिंह नगर के दिपाकर मण्डल (आलराउडर) व बागेश्वर के राहुल सिंह (लेपटकानेर) हेतु हुआ है।
उपरोक्त चयन हरिद्वार में आयोजित प्रथम अंडर 18 राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप के आधार पर किया गया है।
एसोसियेशन के सचिव चेतन जोशीने बताया कि चारो खिलाडीयो का चयन इनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
इस चयन से राज्य के खिलाडीयो मे उत्साह का वातावरण बना है। खिलाडीयो के चयन पर महेशजोशी (अध्यक्ष), मैजर सिह (उपाध्यक्ष) चेतन जोशी (सचिव)दिनेश कैतुरा (कोषाध्यक्ष), मनोज नेगी (न्चैयरमैन रेक्नीकल कमेटी) विमल डबराल (मिडिया प्रभारी) ऋषिपाल सिंह, सतीश बलूनी ,नितिन राठी, आशीष कुमार, गौरख उपाध्याय, गजेन्द्र सिह, अंजेश कुमार, रवि कुमार, नरेन्द्रसिह रौथाण , एलएसएस राणा ,किशन डोभाल ,परमवीर सिंह, गणेश धपोला,सुमित कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन