*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक: 19/07/2025
भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा व्यास पूजन एवं गुरु-शिष्य परंपरा पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन एम.बी.पी.जी. कॉलेज, हल्द्वानी में किया गया।
इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की भारतीय संस्कृति में भूमिका और उसकी प्रासंगिकता पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन.एस. बनकोटी ने की। मंच संचालन प्रो. अनीता जोशी, विभागाध्यक्ष बी.एड. विभाग द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. बृजेश बनकोटी (सहप्रांत प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड प्रांत) ने गुरु-शिष्य परंपरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. के.के. पाण्डेय, निदेशक, उच्च शिक्षा, हल्द्वानी ने वेदों और महर्षि वेदव्यास द्वारा प्रतिपादित परंपराओं का उल्लेख करते हुए गुरु-शिष्य संबंध का गूढ़ विश्लेषण प्रस्तुत किया।
भारतीय शिक्षण मंडल के वरिष्ठ सदस्य श्री अर्जुन बिष्ट ने भारतीय परंपरा की पुनर्स्थापना के सन्दर्भ में पश्चिमी प्रभाव पर विचार रखते हुए आत्मीय गुरु-शिष्य संबंधों पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. तरुण (प्रांत सहमंत्री, भा. शिक्षण मंडल) एवं डॉ. आशीष उपाध्याय (जिला संयोजक, भा. शिक्षण मंडल) ने शिक्षक के माध्यम से छात्रों में चारित्रिक, नैतिक व सामाजिक मूल्यों के निर्माण पर विशेष जोर दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
हरिद्वार: उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने,एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
हरिद्वार: ॐ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन