नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार, 15 अक्तूबर: वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के पदाधिकारियों द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पदाधिकारियों द्वारा अग्रसेन चैक देवपुरा पर श्री महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन व आरती कर नमन किया। अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि महाराज अग्रसेन के आदर्शो को अपनाकर समाज उत्थान में अपना योगदान दें। महाराज अग्रसेन ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने मानव कल्याण में अपना योगदान दिया। विशाल गर्ग ने वैश्य बंधु समाज गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों के उत्थान में अपना योगदान देता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज एवं राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।
उन्होेनं युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि महाराज अग्रसेन के आदर्शो को अपनाकर देश हित में अपना योगदान दें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.सुधीर अग्रवाल व महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि महाराज अग्रसेन ने सदैव ही मानवता का संदेश दिया।
उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज उत्थान में योगदान करें। समाज सेवा का संकल्प लेकर समाज को मजबूती प्रदान करें। महाराज अग्रसेन के आदर्श जीवन से सभी को सीख मिलती है।
इस अवसर पर अनुपम अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अवनीश जिंदल, कमल अग्रवाल, शिवम बंधु गुप्ता, लोकेश गुप्ता, आदित्य बंसल, गौरव अग्रवाल, मनोज गुप्ता, शेखर गुप्ता, नरेश रानी गर्ग, अरूण बंसल, निधि बंसल, गौरी गर्ग आदि मौजूद रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स