March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय अगरोड़ा में नशा मुक्ति हेतु चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा एंटी ड्रग सेल के संयोजक भरत गिरी गोसाई तथा सदस्य अनुपम रावत के दिशा निर्देशन मे नशा मुक्त उत्तराखंड तथा ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर मे हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने नशा मुक्त समाज के लिए संकल्प लिया कि किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं तथा परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसे दूर रखेंगे। नशा मुक्त समाज की स्थापना मे अपना सक्रिय योगदान देंगे।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापको, कर्मचारियो तथा छात्र-छात्राओं ने संकल्प पत्र के साथ हस्ताक्षर करके नशा मुक्त समाज हेतु संकल्प लिया। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग, कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed