शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोडा, टिहरी गढ़वाल मे 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के 9वे दिवस मे शेखर कुलश्रेष्ठ ने प्रतिभागियों को वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट एवं अपने शहर अपने गांव, महिला स्मृति योजना, प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोगाम के बारे में बताया।
साथ ही महिला समूह को मिलने वाले अनुदान, एजुकेशन लोन, सोलर एनर्जी संबंधित अनुदान एवं अनुदान हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ-साथ वित्तीय प्रबंधन विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ0 अंशु टम्टा ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों को डेरी उद्योग, कृषि, बागवानी एवं पुष्प उत्पादन आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।
अंकित रावत ने आयरन लड्डू, मशरूम उत्पादन, प्रोडक्ट की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। कार्यक्रम का सचालन डॉ0 भरत गिरी गोसाई द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ0 अमित कुमार द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित प्रभारी प्राचार्य, सभी प्राध्यापकों, सभी रिसोर्स पर्शेनों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी वर्ग एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार: आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह के पहले दिन 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री ,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल रहे उपस्थित
हरिद्वार: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी ने किया सरेंडर
हरिद्वार: जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन