कोटद्वार: डॉ पीतांबर दत्त बडथ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संस्कृत विभागीय परिषद तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17/04/2026 को संस्कृत लघु प्रश्नोत्तरी एवं संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी के नेतृत्व में संपन्न किया गया।
जिसका शुभारंभ मां शारदा की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ । संस्कृत विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव और संप्रेषण कौशल को विकसित करना है जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।
संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में दिव्यांशी बी. ए. चतुर्थ सेम, सोनिया बी. ए. द्वितीय सेम, अनुष्का एम. ए. द्वितीय सेम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा अंशिका बी. ए. द्वितीय सेम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया तथा संस्कृत लघु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिव्यांशी बी. ए. चतुर्थ सेम ने प्रथम, स्वाति कंडवाल एम. ए. चतुर्थ सेम व नेहा सैनी बी. ए.षष्ठ सेम ने द्वितीय तथा शिवांगी बी. ए. द्वितीय सेम ने तृतीय एवं सोनिया बी. ए. द्वितीय सेम ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमे पूर्व सत्र के विजयी छात्र भी सम्मिलित थे ।अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को बताया कि कार्य के दो पहलू विजय -पराजय है लेकिन प्रतिभाग करना हमारा दायित्व है।
प्रतिभाग करने से ही छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव है । महाविद्यालय के विभागों में आयोजित होने वाली इन शैक्षणिक गतिविधियां का उद्देश्य छात्र छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और विषयगत ज्ञान का विकास करना है।
डॉ अरूणिमा संस्कृत विभाग प्रभारी ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन कर कहा कि निरंतर ऐसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से नई ऊर्जा प्राप्त होती है ।
डॉ रोशनी असवाल ने कहा कि संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए कक्षा शिक्षण के अतिरिक्त ऐसी प्रतियोगिताएं होना आवश्यक है क्योंकि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही बच्चे संस्कृत संभाषण करना सीखते हैं। डॉ मनोरथ प्रसाद नौगाई द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
डॉ प्रियम अग्रवाल ने भी सभी विजयी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया और शुभकामनाएं प्रेषित की।


More Stories
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार
देहरादून: युवा सेना ने महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पारित न हो पाने के विरोध में तिलक रोड पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
गजा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना महिलाओं का अपमान