September 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न

नैनीताल, 25 सितंबर 2026: राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, जनपद नैनीताल में शिक्षण सत्र 2026-27 के छात्र संघ निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार गतिमान है।

इसी क्रम में आज महाविद्यालय परिसर में छात्र संघ निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्धारित समयावधि के दौरान छात्र-छात्राओं ने निर्वाचन में विभिन्न पदों के लिए उत्साहपूर्वक नामांकन किया। महाविद्यालय में छात्र संघ के कुल 06 पदों के लिए कुल 07 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

नामांकन पंजिका के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 1, सचिव पद के लिए 1, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 2, कोषाध्यक्ष पद के लिए 1, संयुक्त सचिव पद के लिए 1, संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 1,नामांकन पत्र जमा हुए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताओं को निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुरूप पूरा किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. कमरुद्दीन ने कहा कि छात्र संघ निर्वाचन विद्यार्थियों के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने और उसमें सक्रिय सहभागिता करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया को निष्पक्षता, पारदर्शिता, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

महाविद्यालय के जन सूचना अधिकारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय 11:00 बजे से 03:00 बजे तक सुचारु रूप से संपन्न हुई तथा कुल 06 पदों के लिए 07 नामांकन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की आगामी प्रक्रियाएं भी निर्धारित कार्यक्रम एवं नियमावली के अनुरूप संपन्न कराई जाएंगी। कल नामांकन पत्रों की वैधता का परीक्षण का वैध एवं अवैध की आधिकारिक सूची जारी की जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कार्मिकों, उपस्थित पुलिस अधिकारियों, एल आई यू टीम के सदस्य, तहसील प्रशासन आदि का आवश्यक सहयोग रहा।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्वाचन प्रक्रिया के आगामी चरणों में शांतिपूर्ण वातावरण, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक आचरण बनाए रखने की अपील की है।

About The Author