राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के छह प्राध्यापकों के दल ने गांधी जयंती के अवसर पर गंगोत्री से गौमुख ग्लेशियर तक स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान कर पूज्य महात्मा गांधी जी को स्वच्छ भारत की स्वच्छांजलि दी।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ बृजेश चौहान ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर महाविद्यालय की ओर से गांधी जी को श्रद्धांजलि स्वरुप महाविद्यालय के प्राध्यापकों का 6 सदस्यों के दल ने गंगोत्री से गोमुख ग्लेशियर तक 1 व 2 अक्टूबर को गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। चूंकि गंगोत्री से गोमुख ग्लेशियर तक का क्षेत्र पारिस्थितिकी के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील है, इसलिए इसकी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
इस दल का नेतृत्व डॉ विनीत कुमार ने किया। इनके साथ डॉ कुलदीप, डॉ आलोक बिजलवान, डॉ कपिल सेमवाल, डॉ मनोज सिंह बिष्ट एवं डॉ दीपक धर्मशक्तु भी दल में शामिल थे।
महाविद्यालय के दल के साथ वन दरोगा राजवीर सिंह रावत वह अन्य वन कर्मियों ने भी स्वच्छता अभियान में प्रतिभा किया।


More Stories
केन्द्रीय शगृहमंत्री अमित शाह ‘जन-जन की सरकार:चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज करेंगे प्रतिभाग ,मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर