वी श के च राज स्नात महाविद्यालय डाकपत्थर में एनसीसी की सब यूनिट में 49 कैडेट्स की भर्ती की गई I एनसीसी भर्ती को संपन्न कराने हेतु 29 यूके बटालियन देहरादून से ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार जगमोहन, CHM सोनम थापा और राजेंद्र द्वारा भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराया गया।
भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण,लिखित परीक्षा इत्यादि के आधार पर कैडेट का चयन किया गया I महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दलीप सिंह नेगी ने सभी नव प्रवेशित कैडेटस को शुभकामनाएं दी और एनसीसी के आधार वाक्य अनुशासन और एकता का अनुसरण करने का आह्वान किया।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर अमित कुमार गुप्ता द्वारा कैडेटस को एनसीसी के नियमों की जानकारी दी और कहा की सभी कैडेटस पूर्ण मनोयोग से एनसीसी में प्रतिभाग करें और महाविद्यालय का नाम रोशन करें।
एनसीसी भर्ती में महाविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर तनिष्क त्यागी, अंडर ऑफिसर विशाल, हिमांशु,नेहा धनराज, रिया रावत, सार्जेंट जतिन, डाकपत्थर से आए नायब सूबेदार सचिन छेत्री,एनसीसी एल्यूमिनी के सदस्य अमित, रजनीश,सुमित, गौरव, सोनिया भंडारी पारुल, नेहा इत्यादि कैडेट उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई- 200 बोतल कोडीन सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने किया शिवभक्तों का भव्य अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हल्द्वानी: फ्रिज का प्लग निकालते समय करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत