February 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय थत्यूड में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Img 20240924 173943

आज दिनांक 24/9/24 को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान,श्रम दान एवं सांस्कृत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता कैंतुरा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का ppt के माध्यम से परिचय दिया।

इसके पश्चाचात पांचवा परांठा डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से समाज के निम्न वर्ग का मार्मिक चित्रण दिखाया गया। छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय में स्थापित nss वाटिका की निराई गुड़ाई की गई एवं परिसर की साफ सफाई भी की गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

About The Author