आज दिनांक 24 सितंबर, 2024 को इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें ‘स्वच्छता ही सेवा’ थीम आधारित एक दिवसीय शिविर व स्वच्छता रैली का आयोजन भी किया गया।
रैली का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. ए.एन. सिंह द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।
रा.से.यो. स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय एवं ग्राम सभा में रैली के माध्यम से महाविद्यालय परिसर व ग्राम सभा को स्वच्छ बनाने, प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कूड़े का सही निस्तारण करने, डेंगू से बचाव का संदेश दिया। तत्पश्चात महाविद्यालय के आसपास झाड़ी कटान और स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.एल. गुप्ता ने स्वयंसेवियों को “माई भारत पोर्टल” पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। डॉ. पंकज यादव ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शिविर का सफल आयोजन डॉ. के.एल. गुप्ता द्वारा डॉ. पंकज यादव, श्री अनिल और श्रीमति कुसुम के विशेष सहयोग से कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एन. सिंह, प्राध्यापक डॉ. के.एल. गुप्ता, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. पंकज यादव, डॉ. बीआर भद्री, डॉ. अनुरोध प्रभाकर कर्मचारीगण श्री अनिल, श्रीमति कुसुम, और रा.से.यो स्वयंसेवक इत्यादि उपस्थित रहे।


More Stories
संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर द्वारा महिला कलाकार सर्वे कार्यक्रम सम्पन्न
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व में किया शैक्षणिक भ्रमण
महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में “राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति” विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन