नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में सेवा संकल्प अभियान–मेरे सपनों का विकसित भारत 2047 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय, प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डी.पी.एस. भंडारी, प्रो. राजकुमार त्यागी एवं डॉ. दीपेन्द्र सिंह तोपवाल डॉ राजपाल सिंह रावत एवं डॉ ऋतुराज पन्त ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में अलीना शेख प्रथम, रेखा पंवार द्वितीय तथा नीतू एवं आरती तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, काजल द्वितीय, साक्षी उनियाल तृतीय तथा सुषमा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
चित्रकला में शिवम सोनी प्रथम, सुषमा महतो द्वितीय और अचल नेगी तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी, रितिका एवं ज्योति की टीम प्रथम, ईशा एवं वंदना की टीम द्वितीय तथा शानू एवं प्रियांशी की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बनाया।
विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने महाविद्यालय के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा, ताकि उन पर समयबद्ध एवं उचित कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ रंजना सिंह सदस्य डॉ हिमानी, डॉ कमलेश पाण्डेय डॉ हर्षिता, डॉ शुभम उनियाल, डॉ चंचल, डॉ माधुरी कोहली डॉ शुभम गोश्वामी के साथ साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण, छात्रसंघ पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की फोटोग्राफी डॉ. संजय कुमार जबकि मंच संचालन अंकिता बोरा ने किया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम