आज दिनांक 4 सितंबर 2025 को महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका शीर्षक उत्तराखंड के कृषि एवं पर्यटन रहा इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में प्रदेश की कृषि पर्यावरण पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ विद्या शंकर शर्मा द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें लगभग 12 छात्र छात्रा उपस्थित रहे सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रारूप में थे सभी प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में उत्साह और जोश के साथ भाग लिया
क्विज के परिणाम में टीम A जिसमें जसपाल सिंह एवं जसवीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि टीम B जिसमें उदय राज तिवारी तथा कृपाल सिंह व टीम A जिसने जिसने सुखविंदर सिंह और गुरदेव सिंह ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ निशा परवीन द्वारा किया गया, प्रभारी प्राचार्य डॉ विद्या शंकर शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साहबर्धन करते हुए ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करने के लिए प्रेरित किया गया प्रतियोगिता के कुशल संपादन हेतु महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी वर्ग का सहयोग व उपस्थिति रही।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण