आज दिनांक 13-3-2026 को कटी पुलिया क्रीडा मैदान नानकसागर में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता का दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में डॉ0 निवेदिता अवस्थी द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अंजला दुर्गापाल का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया। श्रीमती ममता सुयाल द्वारा प्राचार्य पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो0 मृत्युंजय शर्मा को क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमेश चंद्र जोशी द्वारा बैच अलंकरण द्वारा स्वागत किया गया ।
डॉ0 ललित सिंह बिष्ट बैच अलंकरण कर क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमेश चंद्र जोशी का स्वागत किया। स्वागत सत्र के पश्चात प्राचार्य एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने मशाल प्रज्वलित कर क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
महाविद्यालय के छात्रों ने मार्च पास्ट परेड कर अतिथियों को सलामी देकर प्रतियोगिता प्रारंभ किया ।सर्वप्रथम पुरुष वर्ग की 800 मीटर की दौड़ का शुभारंभ, प्राचार्य, मुख्य शास्ता, क्रीड़ा प्रभारी एवं खेल प्रशिक्षक ने रिबन काटकर किया ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज नाथ गोस्वामी, द्वितीय गुरुदेव सिंह, तृतीय स्थान हेमंत सिंह ने प्राप्त किया । महिला वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान खुशी चंद, द्वितीय अनन्या कुमारी, तृतीय स्थान निर्मल कौर ने प्राप्त किया। तत्पश्चात पुरुष वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान गौरव राणा ,द्वितीय जतिन राणा ,तृतीय स्थान प्रियांशु राणा ने प्राप्त किया।
महिला वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अनन्या कुमारी, द्वितीय रोशनी मौर्या, तृतीय स्थान चंचल रानाने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशु राना, द्वितीय मंदीप सिंह, तृतीय स्थान गुरदेव सिंह ने प्राप्त किया।
महिला वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया राना, द्वितीय रोशनी मोर्या, तृतीय स्थान रोशनी आर्या ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज नाथ गोस्वामी ,द्वितीय जतिन सिंह राना, तृतीय स्थान प्रियांशु राना ने प्राप्त किया।
महिला वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान खुशी चंद,, द्वितीय उर्मिला जाटव, तृतीय स्थान अनामिका ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशु राना, द्वितीय सुधीर सिंह राना, तृतीय स्थानगुरुदेव सिंह ने प्राप्त किया। महिला वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी आर्या, द्वितीय अनामिका, तृतीय स्थान मनप्रीत ने प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग की 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव राणा ,द्वितीय जतिन सिंह राणा, तृतीय स्थान प्रियांशु राना ने प्राप्त किया। महिला वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अनन्या कुमारी, द्वितीय सुनीता कौर, तृतीय रोशनी मोर्या ने प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हेमेन्त राणा , द्वितीय गौरव राना, तृतीय स्थान साहिल सिंह राणा ने प्राप्त किया। महिला वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती, द्वितीय उर्मिला जाटव, तृतीय स्थान कीर्ति राणा ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम सूरजनाथ गोस्वामी, द्वितीय गौरव सिंह राणा,तृतीय स्थान जतिन सिंह राणा ने प्राप्त किया।
महिला वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी चंद, द्वितीय अनन्या , तृतीय स्थान कीर्ति राना ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 4 x 100 रिले दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साहिल सिंह राना, हेमंत सिंह राना, नवीन कुमार, गुरदेव सिंह ,द्वितीय प्रियांशु राना, गौरव राना, सूरज नाथ गोस्वामी, जतिन राना ने प्राप्त किया।
महिला वर्ग की 4 x 100 रिले दौड़ में प्रथम स्थान रौशनी मोर्या, खुशी चंद, अनामिका, अनन्या द्वितीय स्थान खुशबू राना, तुलसी राना, निशा, नेहा राना ने प्राप्त किया।
प्रथम दिवस के समापन में प्राचार्य द्वारा सभी प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिए गए ।
द्वितीय दिवस 14-3-2026 को सर्वप्रथम बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला वर्ग में प्रथम स्थान शिवानी जोशी, द्वितीय स्थान खुशी चंद, तृतीय स्थान आकांक्षा चंद ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में प्रथम आयुष राना, द्वितीय प्रियांशु राना, तृतीय स्थान मोहित ने प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में प्रथम डिम्पल सिंह, द्वितीय स्थान साहिल सिंह राना, तृतीय स्थान जतिन सिंह राना ने प्राप्त किया। महिला वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी चंद, द्वितीय स्थान प्रियांशी जुकारिया, तृतीय स्थान रोशनी आर्या ने प्राप्त किया।पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम उदय राज तिवारी ,द्वितीय मोहित सिंह, तृतीय स्थान सुधीर राना ने प्राप्त किया।
महिला वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी जोशी, द्वितीय आकांक्षा चंद ने प्राप्त किया। दोनों दिवसों में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में तीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सूरज नाथ गोस्वामी, महिला वर्ग में तीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर खुशी चंद चेम्पियन रहे ।
कार्यक्रम के समापन सत्र में प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी दी गई ।प्राचार्य द्वारा समस्त छात्रों को शिक्षा के साथ खेल के महत्व को बताया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ0 निशा आर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य क्रीडा प्रभारी डॉ0 उमेश चंद्र जोशी ने प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र -छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
वार्षिक क्रीडा दिवस पर प्रो0 मृत्युंजय शर्मा, डॉ0 निवेदिता अवस्थी, श्रीमती ममता सुयाल, श्रीमती चम्पा टम्टा, डॉ ललित सिंह बिष्ट,डॉ0 दर्शन सिंह मेहता, डॉ0 स्वाती पंत लोहनी, डॉ0 मीनाक्षी, डॉ0 निशा परवीन, डॉ0 शशी प्रकाश सिंह, श्री महेश कन्याल, श्री विपिन सिंह थापा, श्री राम जगदीश राणा, श्री सुनील प्रकाश, श्री संतोष चंद एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के स्वयंसेवकों ने शिविर के पांचवे दिन वृक्षारोपण कर लगाए फलदार एवं छायादार वृक्ष
गजा: गोल्डन कार्ड की लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
गजा: सौंदकोटी मे सामाजिक कार्यक्रमों मे शराब पर प्रतिबंध, ग्राम सुधार समिति का हुआ गठन