ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग ,टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस की शुरुआत आज दिनांक 15/03/2026 को प्रातः स्मरण शलोक एवं प्रार्थना से की गई।
सभी स्वंय सेवको ने लक्ष्य गीत गाकर अपने अन्दर उर्जा का संचार किया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने कु. सपना लेब सहायक , रसायन शास्त्र विभाग के नेतृत्व में व्यायाम किया।
सभी स्वयंसेवकों ने आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा वन विभाग द्वारा आवंटित 15 फलदार एवं छायादार वृक्षों को उच्च प्राथमिक विद्यालय ,मुनेठ के प्रांगण में लगाया तथा उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद स्वयं सेवको ने शिविर स्थल की सफाई की तथा विद्यालय में बनी क्यारियों में उगे घास इत्यादि को साफ कर उन्हें व्यवस्थित किया ।
दोपहर के भोजन के उपरान्त बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम प्रभारी डॉ ओम प्रकाश ने सभी शिविरार्थियों को स्वयंसेवकों के कर्तव्य एवं दायित्वों की जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ संजीव कुमार, श्री नरेंद्र ,श्री सूरज एवं सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब