आज दिनांक 20 सितंबर 2023 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ पौड़ी गढ़वाल में प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रैली का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय के प्रांगण से पाबौ मार्केट तक निकाली गई जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता जन जागरूकता से संबंधित नारे लगाए गए।
रैली समाप्त होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अपने छात्र-छात्राओं को अपने पर्यावरण को संरक्षित रखने तथा पश्चिमी नयार घाटी के जल को स्वच्छ रखते हुए नदी में कूड़ा कचरा न डालने हेतु अभिप्रेरित किया गया।
नमामि गंगे कार्यक्रम के प्रभारी डॉक्टर सौरभ सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र रहे। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह के पहले दिन 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री ,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल रहे उपस्थित
हरिद्वार: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी ने किया सरेंडर
हरिद्वार: जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन