आज दिनांक 29 जून 2023 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जेपी पंवार ने कार्यक्रम का आरंभ करते हुए राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस क्यों मनाया जाता है, इसका उद्देश्य क्या है इस पर प्रकाश डाला साथ ही प्रोफेसर महालनोबिस का सांख्यिकीय में क्या योगदान रहा यह भी छात्र छात्राओं को बताया।
डॉक्टर अनिल शाह प्राध्यापक इतिहास ने भी पंचवर्षीय योजनाओं में सांख्यिकी के प्रयोग पर प्रकाश डाला। प्राध्यापिका राजनीति विज्ञान सुनीता चौहान ने सांख्यिकी के महत्व एवं तुलनात्मक अध्ययन के संबंध में छात्रों को जानकारी उपलब्ध करवाई। संगोष्ठी के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे सांख्यिकी के तुलनात्मक अध्ययन द्वारा उपलब्ध संसाधनों का समुचित प्रयोग कर हम सतत् विकास को प्राप्त कर सकते हैं? संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को सांख्यिकी आंकड़ों के संबंध में सूचना एवं जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें विभिन्न आंकड़ों के मध्य तुलनात्मक अध्ययन कर उसका प्रयोग किस प्रकार से किया जाए बताना था।
संगोष्ठी में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक मौजूद रहे जिनमें डॉ सुनीता चौहान, डॉक्टर अनिल शाह, डॉ रजनी बाला, डॉ जयप्रकाश पवार और डॉक्टर सरिता शामिल रहे साथ ही महाविद्यालय के श्री महेश सिंह, विजेंद्र बिष्ट, श्रीमती सोनी और कुमारी अनुराधा नेवी संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।


More Stories
राष्ट्रप्रथम का भाव विपक्ष को भी शिरोधार्य करना चाहिए — अरविन्द सिसोदिया
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय,की छात्रा खुशी को वूशू प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर किया सम्मानित
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में क्विज़ प्रतियोगिता एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन