राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड राज्य के सुप्रसिद्ध हरेला पर्व के शुभअवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान से महाविद्यालय में स्वयंसेवियों द्वारा पौधारोपण किया गया, जिसका सफल निर्देशन प्राचार्य महोदय डॉ. ए. एन. सिंह जी के द्वारा हुआ।
जिसकी थीम एक पेड़ मां के नाम एवं हरेला का त्यौहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओं थीम पर केंद्रित रहा।
इस अवसर पर गुणकारी माल्टा जैसे वृक्षों को महाविद्यालय परिसर में लगाया गया।
एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. पुष्पा झाबा के द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए सभी छात्राओं को इस दिन का महत्व समझते हुए पर्यावरण के प्रति उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी को बढ़ाने की अपील भी की।
इसी क्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका एवं पूर्व एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. अरुंधति शाह ने भी उपस्थित छात्रों को इस दिन के महत्व को बताया व छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी व कर्मचारीगण रोशन, उत्तम सिंह रावत व अन्य उपस्थित रहे।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन