March 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय मालदेवता देहरादून में हुआ नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।

रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य तथा एंटी ड्रग्स सेल के संयोजक प्रो यतीश वशिष्ठ एवं महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

इस अवसर पर प्रो यतीश वशिष्ठ के द्वारा एक अभिभावक चंद्र सिंह सेंदरी की काउंसलिंग भी की गई । उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने का संकल्प लिया ।

About The Author