राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के द्वितीय दिवस 14 मार्च 2026 के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का रोमांच चरम पर रहा।
इस अवसर पर 100 मीटर दौड़, पुरुष वर्ग कबड्डी फाइनल, वॉलीबॉल ,रस्सा-कस्सी खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ वॉली बॉल प्रतियोगिता से हुआ ।प्राचार्य महाविद्यालय प्रो. विनोद प्रकाश अग्रवाल ने वॉली बॉल पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया तथा सर्विस बॉल फेंक कर प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की ।
वॉली बॉल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग दोनों ने बेहतर समन्वय और कोशल का प्रदर्शन करते हुए मैच को रोमांचक बनाया ।
पुरुष वर्ग में निशांत, शिवांश अभिषेक,आयुष डिमरी,सचिन रावत,मनीष पंवार और अक्षत नौटियाल की टीम बी विजेता टीम रही ।
वॉली बॉल महिला वर्ग में सानू चौहान,तनीषा नेगी,अमीषा पंवार,सिमरन पंवार,कोमल डबराल तथा उदिता की टीम विजेता रहीं
100 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने अपनी तेज गति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे मैदान में उपस्थित दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।
100 मीटर रेस पुरुष वर्ग परिणाम
आयुष-प्रथम
मनीष-द्वितीय
मुकेश-तृतीय
100 मीटर महिला वर्ग परिणाम
मनीषा-प्रथम
शानू चौहान-द्वितीय
उदिता-तृतीय
वहीं कबड्डी के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया।टीम बी ने विजेता खिताब जीता जिसमें मनीष पंवार,आर्यन रावत,प्रियांशु राधे,अरुण,अभिषेक आयुष डिमरी और सचिन रावत ने शानदार प्रदर्शन किया ।
रस्साकशी प्रतियोगिता ने शानदार प्रदर्शन से महिला और पुरुष वर्ग दोनों सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें प्रतिभागी टीमों ने अपनी ताकत और एकजुटता का परिचय दिया।
रस्साकसी पुरुष वर्ग में टीम अंकित विजेता टीम बनी,जिसमें कृष, अंकित,मुकेश, वासुतोष,सूरज रतूड़ी,मनीष ,अरुण,आयुष तथा सुनील ने प्रतिभाग ।
रस्सा कस्सी महिला वर्ग में शिवानी, अनिता,आँचल,सिमरन,नेंसी,उदिता अंजलि और पूजा की टीम विजेता रहीं ,इसी क्रम में खो-खो प्रतियोगिता
महिला पुरुष वर्ग की टीम में कड़ा मुक़ाबला देखने को मिला ।
खो-खो में पुरुष वर्ग टीम से शशांक टीम विजेता बनी ।
जिसमे शशांक,अभिनव,राहुल,अंकित शाह,अंकित कंडारी, मुकेश,वासुतोष,अभिषेक और आयुष ने प्रतिभाग किया ।
खो-खो महिला वर्ग
सुप्रिया,अमीषा,शानू चौहान, अनिता,कोमल,,आयुषी,ख़ुशी,उदिता कोमल की टीम विजेता रहीं ।
कल आयोजित शॉर्ट फुट प्रतियोगिता का परिणाम
महिला वर्ग :-
प्रियंशता राणा:-प्रथम
पूनम:-द्वितीय
शानू चौहान:-तृतीय
पुरुष वर्ग परिणाम
कृष राणा:- प्रथम
मनवीर सिंह:-द्वितीय
अंकित शाह:-तृतीय
कार्यक्रम के अंत में छात्रों तथा प्राध्यापकों के बीच रस्सा कस्सी का मुक़ाबला हुआ ,जिसमें प्राध्यापकों ने बाजी मारी ।
इसी क्रम में महिला प्राध्यापक और पुरुष प्राध्यापकों के बीच भी रस्साकस्सी का मुकाबला हुआ,महिला प्राध्यापकों ने पूरे जोश के साथ मुकाबला किया पर पुरुषों ने अपना वर्चस्व क़ायम रखा ।उक्त प्रतियोगिताओं में
डॉ. यतीश वशिष्ठ,डॉ.योगेश नैनवाल ,डॉ. दिवाकर बेबनी, डॉ.नरेश चौहान, डॉ.महीधर तिवारी,डॉ, सुमन गुसाईं,.डॉ.विनोद शाह ,डॉ.कपिल सेमवाल, डॉ.जितेंद्र चौहान ने टीम मैनेजर तथा टीम रेफरी की भूमिका निभाई ।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण ,कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ,और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे दिन खेल मैदान में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अनूठा माहौल बना रहा।
प्रतियोगिताओं की समाप्ति के पश्चात् प्राचार्य महाविद्यालय प्रो.विनोद प्रकाश अग्रवाल ने विजेताओं छात्र- छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने खेल भावना के साथ खेल कर सच्चे खिलाड़ी होने का परिचय दिया है । भविष्य में इसी तरह मेहनत करते रहें और विश्ववद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करे ।
इसी क्रम में महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ. शैलेन्द्र सिंह, एवं सदस्यों डॉ. अनिता चौहान,डॉ डिंपल भट्ट, श्रीमती रेखा , डॉ. सुमन गुसाईं,डॉ. लीना रावत को दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव के सफल संचालन हेतु बधाई दी तथा कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद प्रेषित किया ।


More Stories
हरिद्वार: रानीपुर क्षेत्र में नाले में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
महाविद्यालय देवप्रयाग के शिविर के चौथे दिन, डा. अमित कुमार ने “व्यक्तित्व का विकास” विषय पर दिया व्याख्यान
थत्यूड़: ग्राम भैसवाड़सारी के लिए स्वयंसेवकों ने उठाई आंगनबाड़ी की मांग