April 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय मीठीबेरी में पी०एम०आई०एस० पोर्टल पर पंजीकरण हेतु महाविद्यालय में जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजकीय मॉडल महाविद्यालय, मीठीबेरी में पीएमआईएस (PMIS) पोर्टल पर पंजीकरण के संबंध में छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन कल दिनांक 07 अप्रैल 2026 में किया गया।

इस कार्यशाला में कार्यक्रम के संयोजक डॉ० सुनील कुमार ने उपस्थित छात्र छात्राओं को पोर्टल के महत्व, इसके लाभ तथा पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अपने छात्र छात्राओं को पीएमआई एस पोर्टल का लाइव डेमो भी दिखाया गया, जिससे वे पंजीकरण की प्रक्रिया को आसानी से समझ सके। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सहायता से उपस्थित छात्र-छात्राओं का मौके पर ही पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अर्चना गौतम ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रधानमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम से जोड़कर से उन्हें विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराना है।

इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

साथ ही  कल विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय के रेड रिबन के संयोजक डॉ० देशराज सिंह ने छात्र छात्राओं को विश्व स्वास्थ्य दिवस की जानकारी प्रदान करते हुए सभी छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार, डॉ० आशुतोष, डॉ० अरविंद वर्मा, डॉ० कुलदीप चौधरी डॉ० देशराज सिंह, डॉ० सुनीता बिष्ट, डॉ० विनोद कुमार उपस्थित रहे एवं

छात्र छात्राओं में चंचल, कंचन, मंजू शीतल, शोभांगिनी, आरती, प्रवीण, तनु, सानिया,संजना,पवन, प्रिया जोशी, सोनाली आदि उपस्थित रहे।

About The Author