इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में एनएसएस एवं स्वीप के संयुक्त तत्वाधान में ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
एनएसएस स्वयंसेविया द्वारा मतदाता जागरूकता पर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल श्री सुरेंद्र अधिकारी जी एवं सह समन्वयक स्वीप श्री ललित मोहन पांडे जी द्वारा छात्राओं को संबोधित कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की जिन छात्रों ने वॉल पेंटिंग बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया था उन्हें प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ललिता जोशी, डॉक्टर ऋतुराज पंत, स्वीप प्रभारी डॉक्टर बीना जोशी, डॉक्टर नेहा सिंह, डॉक्टर प्रभा साह, डॉक्टर नीता साह उपस्थित रहे।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ