आज दिनांक 19 सितम्बर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे एवं एनएसएस के अंतर्गत मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नोडल तथा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का विषय “स्वच्छता अभियान एक कदम विकसित भारत की ओर” था।
इसमें छात्राओं ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने पूरे भारत में स्वच्छता और सफाई में सुधार लाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। लाखों शौचालयों का निर्माण किया गया है और कई गांवों, शहरों और जिलों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है।
इस वृहद अभियान ने स्वच्छता और सफाई प्रथाओं के महत्व के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई है। ऐसे समय में जब कोविड महामारी, जलवायु परिवर्तन , ग्लोबल वार्मिग और प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है ।
तब इस प्रकार के अभियानों में हमको बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए तभी हम विकसित भारत की ओर अग्रसर हो पायेंगे। इसके लिऐ पर्यावरण शिक्षा भी अपनी विषेश भूमिका निभा सकती है। जिसका मतलब केवल ज्ञान देना नहीं है वरन ऐसी मानसिकता विकसित करना है जो हमारी पृथ्वी के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को महत्व देती है और उसे संरक्षित करती है।
पर्यावरण शिक्षा से शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार होता है।
प्रतियोगिता में बीकॉम की दिया चतवानी ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय सेम की कोमल बिष्ट ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम तृतीय सेम की हेमा जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी तथा डॉ0 विद्या कुमारी रहे।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता पंत ने किया।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ