नवल टाइम्स न्यूज़: आज 11 अक्टूबर, 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में ‘अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर ‘साथी फाउंडेसन’ हल्द्वानी एवं महाविद्यालय एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान में व्याख्यान एवं ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ हेतु जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा ‘साथी फाउंडेसन हल्द्वानी’ के सभी सदस्यों तथा छात्राओं का स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदया ने बालिकाओं का सम्मान किये जाने एवं उन्हें लड़कों के समान अधिकार व स्वतंत्रता दिये जाने पर बल दिया।
इस इवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ0 चन्द्र प्रकाश एवं डॉ0 रितुराज पंत ने भी अपने विचार छात्राओं से साझा किये।
जन-जागरूकता रैली को सफल बनाने में एण्टी ड्रग सेल समिति के डॉ0 हेमलता धर्मशक्तू, डॉ0 नीता शाह, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 सरस्वती बिष्ट एवं महाविद्यायल के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव, डॉ0 देवकी गिरि, डॉ0 हिमानी, डॉ0 बीना जोशी, डॉ0 नेहा सिंह और डॉ0 श्वेता बिश्नोई आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज